यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षार्थियों को कर सकता है प्रमोट। लगभग 30 लाख के करीब छात्रों को होगा इसका फायदा।
![]() |
| UP Board Exam 2021 |
UP Board जल्द ही High school की Ex में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को CBSE Board की तरह Pramot कर सकता है इसके लिए उसने अपनी तैयारियां करनी भी शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से छमाही और Pri Board का का प्राप्तांक व पूर्णांक परिषद की website पर अपलोड करने के संबंध में एक नोटिस जारी की है। यह सूचना 18 मई, मंगलवार की शाम तक अनिवार्य रूप से देनी है, यानी इसके बाद इस संबंध में यूपी बोर्ड द्वारा जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लेने के आसार हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस साल आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और फिर बढ़ते Covid-19 महामारी के प्रकोप के कारण तारीखों में बदलाव और परिवर्तन करने पड़ रहे थे जिससे बोर्ड छात्रों के सामने लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी लेकिन अब शायद यूपी बोर्ड ने भी केन्द्रीय बोर्ड की तर्ज 10वीं के परीक्षार्थियों को प्रमोट करने का मन बना लिया है जिसके चलते बोर्ड के सचिव दिव्यकान्त शुक्ल ने उच्चस्तरीय आदेशो के बाद नोटिस जारी कर सभी प्रधानाचार्यों को छमाही और प्री बोर्ड परीक्षाओं के प्राप्तांक और पूर्णांक बोर्ड की वेबसाइट पर अतिशीघ्र अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कोई विद्यालय ऐसा नहीं करता है तो इसके लिए पूरी तरह से उस जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।
बता दें कि इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल में लगभग 30 लाख के करीब स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल होने वाले थे जिन्हें इस बात का सीधा फायदा मिल सकता है।
इंटर के Students जारी रखें अपनी तैयारी
हालांकि, बोर्ड द्वारा इंटर की परीक्षाओं के संबंध में अभी तक ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों को चाहिए कि वे अपनी तैयारियां सुचारू रूप से जारी रखें।

0 Comments