Advertisement

UP Board 10th 12th Exmas: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा की फेक डेटशीट वायरल

 

Up board new time table
UP Board Time Table 2021

उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान करने से जुड़ा नोटिस वायरल हो रहा है. जिसमें कहा जा रहा है कि उत्‍तर प्रदेश बोर्ड ने परीक्षाओं (UPMSP Class 10 and Class 12 exams) का शेड्यूल जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक 5 जून से बोर्ड परीक्षा शुरू होने की बात कही जा रही है. लेकिन NDTV की खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने पुष्टि की है कि वायरल डेट शीट फर्जी है.

फेक डेटशीट में साफ तौर पर लिखा है उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है. इस फेक वायरल नोटिस में दिए शेड्यूल के अनुसार यूपी बोर्ड एग्‍जाम 05 जून से शुरू हो जाएंगे.

फेक वायरल नोटिस में दिए शेड्यूल के अनुसार 

05 जून 2021 को 10वीं और 12वीं के हिन्‍दी (प्रारंभिक हिन्‍दी) विषय के साथ परीक्षा शुरू हो रही है. 14 जून को मैट्र‍िक छात्रों के लिये अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 8 बजे शुरू होगी और 11:15 बजे तक चलेगी.

बता दें कि इस बीच सीबीएसई और मध्य प्रदेश जैसे बोर्ड्स ने कक्षा 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दी है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी बोर्ड भी ऐसा कदम उठा सकता है. सीबीएसई की तरह यूपी बोर्ड के पास आंतरिक या छमाही परीक्षाओं के मॉर्क्स का डाटा नहीं है.

Post a Comment

0 Comments