Advertisement

UP Board Exam 2021 :- अब नौ अंकों के होंगे यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के रोल नंबर, जानें क्या होगा खास

UP board 10th, 12th exam, UP Board Exam 2021 : यूपी बोर्ड की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के तौर पर प्राइमरी शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाने की बात सामने आ रही है. इसके अलावा बोर्ड ने इस बार छात्रों के रोल नंबर में भी बदलाव किया है.

UP Board Exam 2021
UP Board Exam 2021

UP Board Exam 2021 Hindi Online Test 

उत्तर प्रदेश में आठ मई से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. नई डेट शीट आने के साथ इसकी तैयारियों में भी तेजी आ गई है. बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के लिए डीआईओएस ने सभी स्कूलों से शिक्षकों की सूची मांगी है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कक्ष निरीक्षक के तौर पर प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को भी तैनात किया जाएगा.

UP Board 2021 New Time Table 2021 Download with Pdf

रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में ही बोर्ड परीक्षा में करीब 1000 प्राइमरी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी. जानकारी के अनुसार, वाराणसी जिले में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान करीब 4500 कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता होगी. वहीं जिलें में 406 स्कूल हैं. जहां 3500 शिक्षक हैं. फिलहाल डीआईओएस के पास ज्यादातर स्कूलों के शिक्षकों की लिस्ट आ गई है. इसी आधार पर कक्ष निरीक्षकों की लिस्ट तैयार की जा रही है. डीआईओएस के अनुसार, परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में 15 अप्रैल को प्रधानाचार्यों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग होगी. यह मीटिंग दो फेज में होगी.

UP Board Class 12th Physics Online Test

इस बार का रोल नंबर बता देगा परीक्षा वर्ष

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार परीक्षा देने जा रहे छात्रों को खास तरह के रोल नंबर आवंटित किए हैं. यह रोल नंबर बताते ही परीक्षा का वर्ष पता चल जाएगा. इस वजह से इस बार रोल नंबर नौ अंकों का है. जबकि विगत वर्षों में रोल नंबर सात अंकों का हुआ करता था. बोर्ड ने सात अंकों के रोल नंबर की शुरुआत में परीक्षा वर्ष जोड़ दिया है. बोर्ड प्रशासन का कहना है कि इससे परीक्षार्थी, अभिभावक व बोर्ड कार्यालयों को सहूलियत रहेगी.

56 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 56,03,813 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा में हाइस्कूल में 29,94,312 और इंटरमीडिएट में 26,09,501 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा में 31,47,793 छात्र और 24,56,020 छात्राएं पंजीकृत हैं. हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 छात्र एवं 3,20,290 छात्राएं पंजीकृत हैं. इंटरमीडिएट परीक्षा में 14,73,771 छात्र एवं 11,35,730 छात्राएं कुल मिलाकर 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं.

Post a Comment

0 Comments