Advertisement

Board Exam 2021 Cancelled: इस राज्‍य ने रद्द कीं बोर्ड परीक्षाएं, जानें अब कब हो सकते हैं परीक्षा


Board Exam 2021 Cancelled: बोर्ड परीक्षाओं की New Date या अन्‍य कोई भी और जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक Social Media  Handle से ही जारी की जाएगी. छात्रों को सुझाव है कि वे किसी भी अन्‍य स्रोत से मिली जानकारी पर भरोसा न करें.

Board Exam Paper Cancelled 2021
Board Exam 2021 Cancelled

Board Exam 2021 Cancelled: कोरोना का डर अब इस साल भी Board Exams पर मंडराने लगा है. साल 2020 में भी कोरोना संक्रमण के चलते Board Exams में समस्‍या आई थी और अब संक्रमण की दूसरी लहर के चलते इस साल भी Board Exams खतरे में हैं. इसी कोरोना के चलते 09 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ राज्‍य सरकार ने 10वीं की Board Exams स्‍थगित करने का फैसला किया है. पेपर 15 अप्रैल से शुरू होनी थीं मगर राज्‍य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए परीक्षा को स्‍थगित करने का फैसला किया गया है.


बोर्ड ने अभी Board Exams की New Date Sheet जारी नहीं की हैं. राज्‍य में संक्रमण की स्थिति पर विचार करने के बाद New Exam Date घोषित की जाएंगी. बता दें कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 03 मई से शुरू होनी हैं जिसके संबंध में भी कोई जानकारी जारी नहीं की गई है. CBSE समेत अन्‍य Board Exams भी मई में आयोजित की जानी हैं. ऐसे में यह अनुमान है कि छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं मई में Schedule की जा सकती हैं.

Board Exams पर फैसला लेने से पहले राज्‍य सरकार अन्‍य Classes के बच्‍चों के Exam भी रद्द करने का फैसला कर चुकी है. छत्‍तीसगढ़ में 10वीं, 12वीं के अलावा अन्‍य सभी Classes के छात्र बगैर Exams के अगली कक्षा में प्रमोट किए जाने हैं. बोर्ड परीक्षाओं की New Date या अन्‍य कोई भी और जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in अथवा आधिकारिक Social Media हैंडल से ही जारी की जाएगी. छात्रों को सुझाव है कि वे किसी भी अन्‍य स्रोत से मिली जानकारी पर भरोसा न करें.


Post a Comment

0 Comments