उत्तर प्रदेश सरकार भी UP Board की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं मार्च व अप्रैल में कराने पर विचार कर रही है। अभी 15 जनवरी से UP Board प्री बोर्ड की परीक्षाएं हैं।
यह बात आज उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी। वे बुधवार को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पिछले चार साल की उपलब्धियों का ब्योरा दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश को जल्द ही 28 नए निजी विश्वविद्यालय और 51 राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ाई का मौका मिलेगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि आज मकर संक्रांति पर यूपी सरकार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों पर विचार कर सकती हैं।
लोकभवन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि बीएड के नए महाविद्यालयों और कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने के लिए ऑनलाइन एनओसी की शुरुआत हो चुकी है।
आपको बता दें कि CBSE की तरह ही UP BOARD ने भी पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती की है। जिसकी जानकारी छात्रों को दी जाएगी। UP BOARD से लेकर बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के लिए विवरण पत्रिका तैयार की है। पत्रिका में विषयवार पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई है। अब तक जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 70 फीसदी विवरण पत्रिका भेज दी गई है।
Class 12'th Online Test
भौतिक विज्ञान कक्षा 12 ऑनलाइन टेस्ट
जीव विज्ञान कक्षा 12 ऑनलाइन टेस्ट
Class 10'th Online Test
जीव विज्ञान कक्षा 10 ऑनलाइन टेस्ट
रसायन विज्ञान कक्षा 10 ऑनलाइन टेस्ट
भौतिक विज्ञान कक्षा 10 ऑनलाइन टेस्ट
Class 10'th and 12'th Model Paper Download Here 2021
Class 10'th and 12'th All Subjects Model Paper Download 2021

0 Comments