Advertisement

यूपी पंचायत चुनाव : 28 जनवरी से 5 फरवरी के बीच हो सकते हैं ग्राम प्रधान Election, जानें कहां तक पहुंची तैयारी

 यूपी में पांच साल पहले ग्रामीण इलाकों में चुनी गई सरकार का आखिरी दिन खत्म हो गया है। 25 दिसम्बर की मध्य रात्रि से मौजूदा ग्राम प्रधानों का वित्तीय अधिकार सीज हो गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अभी Date का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दिया है। और चुनाव के लिए व्यवस्थाओं के संबंध में प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गईं हैं।


इस बार क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायतो के चुनाव एक साथ कराया जायेगा। पंचायती राज विभाग 28 जनवरी से 5 फरवरी के बीच चुनाव के संबंध में संभावित प्रोग्राम देने पर विचार कर रहा है। इसके बाद आयोग अपने हिसाब से पंचायत Election के लिए अधिसूचना जारी करेगा।

 राज्य सरकार की मंशा 31 मार्च तक Election कराते हुए पंचायतों का गठन कराने की है, जिससे अप्रैल में होने वाली Board की परीक्षाओं पर किसी तरह का कोई असर न पड़े। नगरीय सीमा का विस्तार किया गया और ग्राम पंचायतें और क्षेत्र पंचायतें कम हुई हैं। इनके पुनर्गठन के लिए परिसीमन का काम शुरू कराते हुए 15 जनवरी तक पूरा करने की तैयारी है। इसके साथ ही January में ही आरक्षण का काम पूरा कर लिया जाएगा। आरक्षण का Formula क्या होगा ? इस पर मंथन चल रहा है। आयोग ने 22 जनवरी तक मतदाताओं की सूची हरहाल में तैयार करने को कहा है|


पुलिस ने भी शुरू की तैयारी, गांव-गांव में Network बनाने पर जोर :

ADG प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश ने मातहतों को निर्देश दिए कि जल्द ही पंचायत Election होने वाले हैं। पेशबंदी को लेकर विवाद उत्पन्न होने की संभावना रहती है। इस पर नजर रखने के लिए ग्रामीण इलाकों में सूचनातंत्र को मजबूत रखें। पुलिस इलाके के हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर रख रही है। इनामी अपराधियों की धरपकड़ में तेजी ला रही है। और अवैध तरीके से बिक रहे शराब व गांजे पर रोक लगाते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। लापरवाही करने वाले जिम्मेदारों को पुलिस लाइन में संबद्ध किया जाए। वहीं IG जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस के अधिकारियों के साथ कानून और व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने, महिला अपराधों पर सख्ती से निपटने को लेकर समीक्षा की। 

IG ने यहां पर पुलिस अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश भी जारी किए। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर भी मदद अफसरों से कहा कि गांव-गांव Network तैयार करें। पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियों के विषय में IG ने बताया कि पुलिस के अधिकारियों को गांव-गांव में आमद बढ़ाने लोगों से संवाद स्थापित करने के साथ ही गांव में Network विकसित करने के लिए भी कहा गया है। जिससे पंचायत Elections पर पूरा खाका तैयार किया जाए। शांतिपूर्ण Election कराना प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments