Advertisement

CBSE Exam Date 2021 : शिक्षा मंत्री निशंक का ऐलान, 4 मई से शुरू होंगी CBSE 10वीं 12वीं की परीक्षा, Result 15 जुलाई तक

CBSE Exam Date 2021 :- केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सी 10'th and 12'th Exam 2021 की तारीखों ( cbse board Time Table 2021 ) का ऐलान कर दिया है। CBSE Board 10'th और 12'th की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। Practical exam 1 मार्च से होंगे। परीक्षाओं के रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी हो जाएगा। दोनों कक्षाओं की विस्तृत टाइम टेबल जल्द ही जारी कर दी जाएगी। निशंक ने कहा, 'मैं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं कि वह पूरी ताकत और आत्मबल के साथ एग्जाम की तैयारी करें। उनके पास काफी समय है। CBSE ने भी 30 फीसदी syllabus कम कर दिया है। आप सभी बिना किसी संकोच के परीक्षा दें। पूरा तंत्र विद्यार्थियों के साथ जुटा हुआ है।  


घोषणा के दौरान उन्होंने कहा कि हम आगामी सत्र की तैयारी में जुटे हुए हैं। Online class और TV channel से सभी बच्चों तक शिक्षा पहुंचा रहे हैं। Corona के समय छात्रों ने पूरे मनोबल के साथ परीक्षाएं दीं और हम सबने मिलकर साल बर्बाद होने से बचाया। चुनौती के समय विद्यार्थी और शिक्षक डटे हुए हैं। 

👇👇👇👇👇

CBSE class 10'th Time Table Declared 2021

आपको बता दें कि निशंक यह पहले ही साफ कर चुके थे कि board exam फरवरी माह तक नहीं होंगी। CBSE time table के ऐलान के साथ student की कंफ्यूजन दूर हो गई है और अब वह तैयारी की रणनीति बना सकेंगे। 

CBSE ने कहा है कि सभी स्कूलों को practical exam/project/आंतरिक मूल्यांकन जैसे कार्य उस date से पहले-पहले पूरे कर लेने हैं जब उस कक्षा की परीक्षाएं खत्म हो रही हैं।

CBSE Board Class X Model Paper Download 2020-21

CBSE ने कहा है कि समय-समय पर आधिकारिक website पर परीक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती रहेगी। Social media समेत किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी को तब तक सही नहीं माना जाना चाहिए जब तक कि वह जानकारी बोर्ड की website पर उपलब्ध न हो। 


ऐलान से एक दिन पहले निशंक ने दिया विद्यार्थियों को भरोसा

CBSE 10'th and 12'th की Time Table जारी करने से एक दिन पहले बुधवार को निशंक ने student, parents, teacher और स्कूलों को भरोसा दिलाया कि परीक्षा को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा, वह छात्रों के हित में लिया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं अपने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्थानों को आश्वस्त करता हूं कि परीक्षाओं संबंधी सभी निर्णय आपके हित एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर ही लिए जाएंगे।'

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा Covid-19 protocol के तहत आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षामंत्री ने कहा कि छात्र CBSE board exam के लिए इंतजार कर रहे हैं और present महामारी की कठिनाइयों के दौरान कई अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों से सलाह लेने के बाद तारीखों का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘उनके सुझावों और भविष्य में परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए New year की पूर्व संध्या पर हम CBSE board exam की तारीखों की घोषणा करेंगे और उनका भ्रम खत्म हो जाएगा।'

शिक्षामंत्री ने यह भी कहा कि परीक्षा गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परामर्श के आधार पर, दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे जो आगे स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ गृह मंत्रालय द्वारा तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। पोखरियाल ने कहा कि सरकार सतर्क है और covid-19 के नए संस्करण के तनाव से निपटने के सभी उपाय कर रही है।

इससे पहले 22 दिसंबर को शिक्षकों से बात करते हुए बताया था कि Board Exam फरवरी 2021 तक नहीं कराई जाएंगी, लेकिन परीक्षाएं रद्द नहीं होगीं।

पिछले वर्ष की CBSE Exam और नतीजों पर एक नजर

पिछले वर्ष 10'th की परीक्षा में करीब 18 लाख और 20'th की परीक्षा में करीब 12 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। 10वीं की परीक्षा में कुल 91.46 फीसदी और 12वीं में 88.78 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। CBSE हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के टॉपरों का भी ऐलान करती है लेकिन वर्ष 2020 की परीक्षा में corona महामारी के चलते board ने topper का ऐलान नहीं किया था। corona महामारी के चलते कई पेपर नहीं हो सके थे।

Post a Comment

0 Comments