Advertisement

जानिए 12th के बाद क्या करें ? अगर आपका यह विषय है तो

12th के बाद क्या करें ? अगर आपका यह विषय है तो 🤔🤔
1.कॉमर्स वाले क्या करें ? 🤔
2.साइंस वाले क्या करें ?🤔
3.आर्ट्स वाले क्या करें ?🤔
(छात्रों के लिए बेस्ट कोर्सेज कौन- सा रहेगा ?) 
12'th ke bad kya kare

12th की परीक्षा पास करने के बाद छात्र थोड़ा कंफ्यूज हो जाते है और उनके लिए सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है । की छात्र 12th के बाद क्या करें |

You Can Earn 1000₹ Daily

और वे सोचते रह जाते है की उनके कैरियर के लिए क्या बेहतर विकल्प होगा है और वे सोचते है कि अपने अच्छे भविष्य के लिए क्या करना चाहिए | ताकि हम एक अच्छी जॉब पा सके । यह पड़ाव सभी छात्रों के लिए सबसे महत्वूर्ण पड़ाव होता है। एक गलती और पूरी जिन्दगी आपको पछताना पड़ता है | और इसके अलावा हमारे पास कोई रास्ता भी नहीं होता है | इसलिए छात्र अपनी योग्यता के हिसाब से , एक अच्छा जॉब पा सकते है | आपके लिए कौन- सा विकल्प सही रहेगा। इसके लिए हम आपको कुछ सुझाव दे रहे जो की 12th paas karne ke baad kya kare तो हम आपको बताएंगे कि इंटर पास करने के बाद आप आगे क्या कर सकते और है आपका को कैरियर की लेकर ताकि कोई चिंता ना रहे ।

12th के छात्र कॉमर्स के बाद क्या करें ? –

कॉमर्स के छात्र 12th के बाद फाइनेंस, बैंकिंग  और एकाउंट्स के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते है | उनके लिए कौन कौन से अच्छे विकल्प है जान लेते है |

12th पास के बाद चार्टेड अकाउंटेंट कोर्स करें  चार्टेड अकाउंटेंट कोर्स करें 

चार्टेड अकॉउंटेन्सी कोर्स आज के सबसे प्रतिष्ठित कोर्सेज में से एक है |और 12th पास करने के बाद किसी भी विषय के के छात्र CA इस कोर्स में दाखिला या admission ले सकते है | तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण और पिछले सालो में हुए GST जैसे टैक्स रिफॉर्म के कारण CA जॉब की मांग में तेजी से वृद्धि हुई है | यह कोर्स अन्य किसी भी  प्रोफेसनल कोर्स की तुलना में कम पैसा में कर सकते है और यह कोर्स सस्ता भी है | और अगर आप लगन मेहनत से पढ़ाई करते है और जानकारी के लिए किसी अच्छे इंस्टीट्यूट से कोचिंग कर लेते है तो आप इस कोर्स को 4 साल में पास या पूरा कर सकते है | और 12th पास करने के 4 साल बाद CA के रूप में किसी अच्छी सी कम्पनी में जॉब कर सकते है या स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर सकते है | इस कोर्स को पूरा करने के बाद आपकी इनकम तो बढ़ेगी ही साथ में आपकी समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ती है | 

12th पास के बाद कम्पनी सेक्रेटरी ( CS ) कोर्स करें 

कॉमर्स के छात्रों के लिए कम्पनी सेक्रेटरी भी एक अच्छा विकल्प है | और कम्पनी सेक्रेटरी कम्पनी से जुड़े सभी वित्तीय और क़ानूनी मामलों को अधिक अच्छे से समझते है । इसलिए यह अन्य किसी की तुलना में वो Company को ज्यादा अच्छे से  चला सकते है | 

12th Pass के बाद BBA करें BBA करें 

12th करने के बाद बैचलर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) कोर्स भी कैरियर के लिए एक अच्छा विकल्प है | लेकिन BBA करने का फायदा तभी होगा आपको जब इसके बाद आप इसकी मास्टर डिग्री MBA पूरा कर लेते है | अगर आप किसी अच्छे कॉलेज से BBA और MBA पूरा करते है तो आपके सामने जॉब के कई विकल्प खुल जाते है | एक MBA  प्रोफेसनल का कार्य किसी भी कम्पनी के मैनेजमेंट को सभांलने के लिए होता है | किसी भी कम्पनी के CEO जैसे ऊँचे पदों पर एक MBA प्रोफेशनल होते है | लेकिन यह MBA कोर्स एक महंगा कोर्स है | 

12th के बाद B.com करें 

छात्र कॉमर्स से 12th पास करने के बाद आप B.com कर सकते है | और B.com करने से आपके एकाउंट्स और व्यापार प्रबंधन जैसे विषयों की समझ बढ़ती है | और इस 3 साल के कोर्स में आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है | लेकिन इस डिग्री के साथ ही आपको अपनी स्किल को बढ़ाने के लिए एडिशनल कोर्स करने की जरुरत होती है।

12th के बाद BMS करें 

बैचलर ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS )यह 3 साल का कोर्स है| और कॉमर्स के छात्र इस कोर्स को करने के बाद कई अच्छी कम्पनी में जॉब के लिए आवेदन कर सकते है| यह जॉब के लिए बहुत ही अच्छा कोर्स है और इसके बाद कई अच्छी कम्पनीज आपको जॉब के लिए ऑफर करती है|


12th साइंस के बाद क्या करें

अगर आपने 12th साइंस से पास कर ली है तो आपके पास अच्छे कैरियर के लिए कई ऑप्शन है | आज हम आपको कुछ बहुत ही अच्छे ऑप्शन बताने जा रहे है जो आप 12th साइंस से पास करने के बाद कर सकते है | 


12th के बाद बी.टेक करें 

अगर आपका इंट्रेस्ट इंजीनियर बनने का है तो आप 12th साइंस से पास करने के बाद आप बी.टेक कर सकते है | बी.टेक के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई परीक्षायें होती है इसे पास करने के बाद आप बी.टेक में प्रवेश मिलता है और इसके बाद आप सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर या फिर सॉफ्टवेयर इंजिनियर बनकर एक अच्छा कैरियर बना सकते है |  


 12th के बाद PMT पास कर M.B.B.S. करें 

अगर आपने 12th बायोलॉस्कजी से पास की है और डॉक्टर बनना चाहते है तो आपको PMT टेस्ट पास करना होता है | PMT का मतलब प्री मेडिकल टेस्ट होता है| इस टेस्ट को पास करने के बाद आप MBBS कर सकते है| इस पढाई को पूरा करने के बाद डॉक्टर बन जाते है | 


12th के बाद बैचलर ऑफ़ साइंस (B.SC) करें 


साइंस से 12th पास करने के बाद आप साइंस से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते है | यह भी एक अच्छा ऑप्शन है इसके बाद आप सिविल सर्विसेज के लिए आवेदन कर सकते है| B.SC करने के बाद अपनी स्किल बढ़ाने के लिए और कोई कोर्सेज कर सकते है |


 12th के बाद NDA की तैयारी करें 


साइंस से 12th पास करने के बाद अगर आप देश सेवा में जाना चाहते है तो इसके लिए NDA यानि की नेशनल डिफेंस एकैडमी के लिए एग्जाम दे सकते है | आप अगर इस एग्जाम को पास कर लेते है तो आप आर्मी , एयर फ़ोर्स या नेवी किसी को भी जॉइन कर सकते है | और देश सेवा के जज्बे के साथ ही यह एक बेहतरीन कैरियर ऑप्शन है | जिसमे आपको सम्मान के साथ अच्छा पैसा भी मिलता है | 


12th आर्ट्स के बाद क्या करें 

आर्ट्स से 12th पास करने के बाद छात्रों के पास कैरियर के कई विकल्प होते है | तो आइये जानते है उन कैरियर ऑप्शन के बारे में जो आप 12th पास करने के बाद कर सकते है | 


12th के बाद मॉस कम्युनिकेशन करें –

अगर आप अपना भविष्य पत्रकारिता के क्षेत्र में बनाना चाहते है तो आप इसके लिए आप किसी भी अच्छे कॉलेज से पत्रकारिता का कोर्स कर सकते है | इस कोर्स को करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया में अपना कैरियर बना सकते है |


12th के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स करें –

अगर आप अपना कैरियर होटल इंडस्ट्री में बनना चाहते है तो आप 12th के बाद होटल मनेजमेंट कोर्स कर सकते है | इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी होटल में जॉब के लिए आवेदन कर सकते है | 


12th के बाद इवेंट मैनेजमेंट कोर्स करें 

आज के समय में इवेंट मनेजमेंट एक बहुत ही अच्छा कैरियर ऑप्शन के रूप में बनकर उभरा है | अगर आप किसी भी प्रोग्राम को अच्छे से मनेजमेंट कर सकते है तो आपके लिए इवेंट मनेजमेंट कोर्स कर सकते है | इसके बाद आप शादी, पार्टी या कर कई तरह के आयोजन के इवेंट मैनेजर बनकर अच्छा कमा सकते है | आज के समय में यह एक अच्छा करियर ऑप्शन है | 


12th के बाद लॉ ( LLB )करें 

अगर आप वकालत करना चाहते है और अगर आप अच्छा आर्ग्युमेंट कर सकते है तो आप अपने कैरियर ऑप्शन के रूप में वकालत को चुन सकते है | इसके लिए आप 12th के बाद LLB और LLM कर सकते है | 


12th के बाद बैचलर ऑफ़ आर्ट्स ( B.A.) करें 

12th पास करने के बाद आप जिस भी विषय में इंट्रेस्ट रखते है उस विषय से B.A. कर सकते है | BA करने के बाद MA कर सकते है | ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद आप सरकारी नौकरियों के लिए Apply कर सकते है | इसके अलावा आप BA करने के बाद अगर टीचिंग के क्षेत्र में जाना कहते है तो बी.एड करें | इससे आप टीचिंग की जॉब के लिए भी अप्लाय कर सकते है | 


हम उम्मीद करते है की ये सभी कैरियर विकल्प जानकर 12th के बाद क्या करें की आपकी समस्या हल हो गयी होगी | और आप इन दिए गए विकल्प में कोई भी अच्छा कैरियर विकल्प चुन सकते है | 

कॉमेंट्स कर के बताएं आप कौन सा कोर्स करना चाहते है ।



Post a Comment

0 Comments