Advertisement

CBSE Board 12th Exam 2021 Date: बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग, छात्र दे रहे मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य का हवाला

देश  भर  में  कोरोना  संक्रमण  के  मामले  बढ़ने  के  बाद  लगभग  सभी  स्‍टेट  बोर्ड  अपने  एग्‍जाम  स्‍थगित  कर  चुके  हैं.  СBSE  बोर्ड  ने  भी  इस  वर्ष  की  10वीं  की  बोर्ड  परीक्षाएं  स्‍थगित  कर  दी  हैं  और  12वीं  के  एग्‍जाम  की  नई  डेट  अभी  जारी  होना  बाकी  है.  जो  छात्र  इस  वर्ष  12वीं  की  परीक्षाओं  में  शामिल  होने  वाले  हैं,  वे  महामारी  के  बीच  एग्‍जाम्स  को  लेकर  चिंता  में  हैं.  छात्र  अब  सोशल  मीडिया  पर  एग्‍जाम  रद्द  करने  की  मांग  कर  रहे  हैं.  छात्रों  को  कहना  है  कि  10वीं  की  ही  तरह  12वीं  की  परीक्षाएं  भी  स्‍थगित  की  जानी  चाहिए.


छात्र  #SаveBоаrdStudents  हैशटैग  के  साथ  ट्विटर  पर  एग्‍जाम  कैंसिल  करने  की  मांग  उठा  रहे  हैं.  स्‍टूडेंट्स  का  कहना  है  कि  महामारी  के  समय  में  परीक्षाएं  उनके  मानसिक  स्‍वास्‍थ्‍य  के  लिए  भी  ठीक  नहीं  हैं.

छात्रों  का  कहना  है  कि  कोरोना  संकट  के  बीच  ऑफलाइन  एग्‍जाम  से  उनकी  जान  को  खतरा  है.  शिक्षामंत्री  को  छात्रों  का  ख्‍याल  रखते  हुए  एग्‍जाम  कैंसिल  करने  चाहिए.

IСSE  बोर्ड  भी  इंटरनल  असेस्‍मेंट  के  आधार  पर  स्‍टूडेंट्स  को  प्रमोट  करने  पर  विचार  कर  रहा  है.  ऐसे  में  छात्र  СBSE  बोर्ड  परीक्षाएं  भी  रद्द  करने  की  मांग  कर  रहे  हैं.  बता  दें  कि  СBSE  ने  10वीं  की  परीक्षाएं  स्‍थगित  कर  दी  हैं.

स्‍टूडेंट्स  का  कहना  है  कि  महामारी  के  दौरान  सिर्फ  छात्र  ही  नहीं  बल्कि  टीचर्स,  पैरेंट्स  और  स्‍टाफ  को  भी  खतरा  है.  ऐसे  में  सभी  का  ख्‍याल  रखते  हुए  परीक्षाएं  रद्द  कर  देनी  चाहिए.

छात्रों  का  यह  भी  सुझाव  है  कि  बोर्ड  परीक्षाएं  ऑप्‍शनल  रखी  जाएं.  इससे  छात्र  परीक्षा  में  शामिल  होने  के  लिए  बाध्‍य  भी  नहीं  होंगे  और  बोर्ड  को  रिजल्‍ट  तैयार  करने  में  भी  आसानी  रहेगी.

केंद्रीय  माध्यमिक  शिक्षा  बोर्ड  पहले  ही  कक्षा  12  बोर्ड  परीक्षाओं  को  स्थगित  करने  की  घोषणा  कर  चुका  है.  परीक्षाएं  04  मई  से  आयोजित  की  जानी  थी.  अब,  परीक्षाएं  जून  से  ऑफ़लाइन  मोड  में  आयोजित  की  जानी  हैं  और  इसके  आगे  स्‍थगित  होने  के  संबंध  में  अभी  तक  कोई  घोषणा  नहीं  की  गई  है.  छात्रों  को  सलाह  है  कि  वे  किसी  भी  अपडेट  के  लिए  आधिकारिक  वेबसाइट  पर  नज़र  बनाकर  रखें.

Post a Comment

0 Comments