UP Board Exam 2021 Date: यूपी बोर्ड 10'th, 12'th 2021 की परीक्षा (UP Board 10th,12th Exam 2021) आयोजित होने को लेकर स्पेंस बरकरार है. और संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा UP Board 10th,12th Exam 2021 की परीक्षा (UP Board Exam 2021) उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव (UP Gram Panchayat Chunav 2021) के बाद आयोजित की जाएगी. CBSE और ICSE बोर्ड की तरह यूपी बोर्ड (UP Board) भी मई में परीक्षा (UP Board Exam 2021) आयोजित कर सकती है.
इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने कहा था कि यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं परीक्षा 2021 (UP Board 10th, 12th Exam 2021) पंचायत चुनावों के समापन के बाद ही आयोजित की जाएगी. उन्होंने कोई विशेष तारीख दिए बिना आगे कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 (UP Board Exam 2021) के लिए रिवाइज्ड टाइम-टेबल (UP Board Exam 2021 Time Table) आवश्यक हितधारकों के साथ परामर्श के बाद जल्द ही जारी की जाएगी.
यूपी बोर्ड (UP Board) द्वारा जारी आधिकारिक डेटशीट के अनुसार UPMSP हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा (UP Board 10th, 12th Exam 2021) आयोजित करने की योजना 24 अप्रैल 2021 से शुरू करने की थी. हालांकि, पंचायत चुनावों (UP Gram Panchayat Chunav 2021) में देरी के कारण परीक्षाओं को लगभग दो हफ़्ते आगे बढ़ाई जा सकती है और मई 2021 के पहले हफ्ते यानी 4 या 5 तारीख से शुरू होने की संभावना है
चुनाव आयोग द्वारा आदेश जारी होने के 42 दिनों के भीतर पंचायत चुनावों के तय समय में समापन करने की संभावना है. परीक्षा (UP Board Exam 2021) के लगभग एक सप्ताह तक स्थगित होने की संभावना है और रिजल्ट (UP Board Exam 2021) घोषणा की डेट भी आगे बढ़ाया जा सकता है. जारी हुई डेटशीट (UP Board Exam 2021 Date Sheet) के अनुसार यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 (UP Board High School Intermediate Exam 2021) का रिजल्ट (UP Board Result 2021) 10 जून 2021 के आसपास अपेक्षित था. हालांकि देरी के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया की गति के आधार पर यह 15 या 17 जून 2021 तक जारी किया जा सकता है.

0 Comments