![]() |
| UP Board Exam 2021 |
UP Board की ओर से जारी 10'th और 12'th के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के बाद विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों की list जारी कर दी गई है जो अलग-अलग जिलों की निगरानी करेंगे। अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) शिक्षा निदेशालय अंजना गोयल को प्रयागराज के प्रथम निरीक्षण व पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। फतेहपुर और प्रतापगढ़ का दायित्व सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत शुक्ल को दिया गया है। इसी तरह अन्य जिलों की भी जिम्मेदारी अलग अलग अफसरों को दी गई है। सभी को निरीक्षण के बाद एक निर्धारित प्रारूप पर अपनी रिपोर्ट देनी होगी।
सूत्रों की मानें तो प्रयागराज में पंचायत चुनाव के चलते केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण नहीं तैयार हो पाया है। DIOS ने केंद्र व्यवस्थापकों को सेंटरों पर संसाधनों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया है। ड्यूटी करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों का विवरण परिषद की Website पर अपलोड करना होगा जिससे उनका परिचयपत्र बनाया जा सके।
- केंद्रों के निरीक्षण व पर्यवेक्षण को अधिकारियों की सूची तैयार
- अपर शिक्षा निदेशक अंजना गोयल को प्रयागराज की जिम्मेदारी
- फतेहपुर, प्रतापगढ़ का दायित्व सचिव दिव्यकांत शुक्ल के पास

0 Comments