PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi scheme) के तहत मिलने वाली 8वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है. किसानों के खातों में 2000 रुपये की धनराशि जल्द ही ट्रांसफर की जा सकती है. किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. किसानों के खातों में 2000 रुपये की धनराशि जल्द ही ट्रांसफर की जा सकती है.
![]() |
| पीएम किसान सम्मान निधि योजन किस्त |
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi scheme) की 8वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है. केन्द्र सरकार जल्द ही किसानों के खाते में 8वीं किस्त के 2000 रुपये ट्रांसफर करने वाली है. अगर आपको भी अप्रैल जुलाई की 2000 रुपये की किस्त का इंतजार है तो ध्यान रखिए इस माह के अंत तक या 2 मई के बाद कभी भी आपके खाते में पैसे आ सकते हैं. पीएम किसान योजना के पैसे किस किस खाते में आएंगे आप ये जानना बहुत ही आसान है. लिस्ट में इस तरह से चेक कर सकते हैं आप अपना नाम...
हर साल की पहली किस्त 1 अप्रैल को आती है
पीएम किसान स्कीम के तहत हर साल मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये 2000, 2000 की तीन किस्तों में देती है. इसके तहत हर साल की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है.
लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
1. सबसे पहले आपको PM kisan योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
2.उसके बाद आपको इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा.
3. फिर आपको farmer Corner सेक्शन के भीतर आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
4. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा.
5. इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
ऐसे पता किया जा सकता है अपनी किस्त का स्टेटस
वेबसाइट पर पहुंचने के बाद राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें. इसके बाद बेनेफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद नया पेज खुलेगा. अब अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है. इसके लिए आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

0 Comments