Advertisement

biharboardonline.bihar.gov.in , Bihar Board 10th Result 2021 Live Updates : BSEB बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में कुछ घंटे बाकी, इस Direct Link से कर सकेंगे चेक

 

Matric result Bihar Board

BSEB Bihar Board 10th Result 2021 Live Updates : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज दोपहर साढ़े 3 बजे जारी होगा। नतीजे onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा studygyan.in पर भी चेक किए जा सकेंगे। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया की सोमवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी नतीजों ( Bihar Board Matric Result 2021 ) की घोषणा करेंगे। हालांकि इस बार कोरोना महामारी से पैदा हुए हालातों और राज्य सरकार की गाइडलाइंस के चलते परिणाम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया जाएगा। परिणाम की घोषणा से सम्बंधित प्रेस रिलीज, फोटो, वीडियो एवं अन्य सूचनाएं बाद में ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवा दी जाएंगी। मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार रहेंगे।



Post a Comment

0 Comments