उत्तर पुस्तिका पर प्रश्नों को उतारने में समय बर्बाद न करें :- डीआईओएस मुकेश कुमार सिंह ने परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से कहा है कि वह उत्तर पुस्तिका पर केवल प्रश्न संख्या लिखकर उत्तर लिखना शुरू कर दें। प्रश्न को उत्तर पुस्तिका पर हूबहू लिखने से समय का अपव्यय होता है।
2 प्रश्नों के उत्तर में कम से कम 3 से 4 लाइनों का स्थान रिक्त रखना चाहिए। सभी प्रश्नों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। जिस प्रश्न का उत्तर ठीक से याद नहीं आ रहा उस पर अधिक समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
योग से एकाग्रता बढ़ाएं :-
पौष्टिक आहार खाएं
बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए योग करें। स्वस्थ रहना भी जरूरी है। पौष्टिक आहार, हरी सब्जियों, दूध, दूध से निर्मित पदार्थ, ताजे मौसमी फलों का सेवन करें। जंक फूड के सेवन से दूर रहने की भी सलाह डीआईओएस ने दी है।
पूरी नींद बेहद जरूरी
रात्रि में सोने एवं प्रात :-
जागने का समय निर्धारित करने को कहा है। रात में कम से कम 6 घंटे की नींद अवश्य ली जाए।
समय प्रबंधन पर फोकस करें :-
उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे अंक लाने के लिए निरंतरअभ्यास करने की बात कही। परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन पर फोकस करने को कहा। विषयवार समय विभाजित कर कठिन विषयों को अधिक समय देते हुए अपेक्षाकृत सरल विषयों को कम समय देकर पेपर सॉल्व करने का अभ्यास करने को कहा।

0 Comments