प्रश्न नंबर 1:- रेडॉन की खोज किसने की ? इसका उपयोग किस रोग के उपचार में किया जाता है ?
उत्तर:- रेडॉन की खोज डॉर्न ने की थी इसका प्रयोग कैंसर की रेडियो थैरेपी चिकित्सा में किया जाता है ।
प्रश्न नंबर 2:- उत्कृष्ट या अक्रिय गैसों की इलेक्ट्राॅन बंधुता शून्य होती है क्यों ?
उत्तर:- अक्रिय उत्कृष्ट गैसों का विन्यास ns² np⁶ पूर्ण होने के कारण यह अत्यधिक स्थायी होता है इस कारण इनमें इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की क्षमता नहीं होती है अतः इनकी इलेक्ट्रान बंधुता शून्य होती है ।
प्रश्न नंबर 3:- हाइड्रोजन क्लोराइड एक सहसंयोजी योगिक है परंतु उसका जलीय विलयन आयनिक हो जाता है ।
उत्तर :- हाइड्रोजन क्लोराइड एक सह संयोजी योगिक है यद्यपि HCl जल से क्रिया करके हाइड्रो नियम आयन बनाता है
अर्थात HCl + H²O → H3O^+ + Cl
क्योंकि HCl की जलयोजन ऊर्जा का मान बंध उर्जा से अधिक होता है अतः यह जल में सुगमता से आयनीकृत हो जाता है ।
प्रश्न नंबर 4 :- उत्कृष्ट गैस से रासायनिक रूप में निष्क्रिय क्यों होते हैं ?
उत्तर :- उत्कृष्ट या अक्रिय गैसों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns² np⁶ होता है इन में उपस्थित सभी कक्षक पूर्ण होते हैं सभी कक्ष पूर्णतया भरे होने के कारण संतृप्त या स्थायी होते हैं, इस कारण या रासायनिक रूप से निष्क्रिय होते हैं
प्रश्न नंबर 5 :- उत्कृष्ट गैसों के आयनन विभव के मान ऊंचे होते हैं समझाइए ।
उत्तर :- उत्कृष्ट गैसों का आयनन विभव उच्च होता है क्योंकि उत्कृष्ट गैसों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास स्थायी वह पूर्ण होता है अतः इलेक्ट्रॉन के निष्कासन में अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
प्रश्न नंबर 6:- अक्रिय गैसों के मुख्य स्रोत क्या है ?
उत्तर :- अक्रिय गैसों के मुख्य स्रोत रेडियोऐक्टिव खनिज , प्राकृतिक गैस , वायुमंडल इत्यादि हैं ।

0 Comments