Advertisement

हिंदी गद्य का वास्तविक इतिहास कब से आरंभ हुआ ?

हिंदी महत्वपूर्ण प्रश्न 

हिंदी गद्य के विकास पर आधारित प्रश्न

प्रश्न न०1:–   हिंदी गद्य का वास्तविक इतिहास कब से आरंभ हुआ ?
या गद्य साहित्य का विविध रूपों में विकास किस काल में हुआ ?

उत्तर:– हिंदी गद्य का वास्तविक इतिहास भारतेंदु काल  1850 ई० से आरंभ हुआ 1900 ई० तक चला इसी काल में गद्य साहित्य का विकास हुआ ।

यह भी पढ़े यूपी बोर्ड क्लास 10'th और 12'th Time Table 2021 Download करें

प्रश्न न०2:– भारतेंदु युग के दो प्रमुख लेखकों के नाम लिखिए । या
भारतेंदु युग के किसी एक लेखक का नाम लिखिए ।

उत्तर:–  भारतेंदु युग के प्रमुख गद्य लेखकों में भारतेंदु के अतिरिक्त श्रीनिवास दास, बालकृष्ण भट्ट ,प्रताप नारायण मिश्र, राधा कृष्ण दास, कार्तिक प्रसाद खत्री, राधाचरण गोस्वामी ,तथा बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन, के नाम प्रमुख हैं।

प्रश्न न०3:–  हिंदी के किसी एक युग– प्रवर्तक आलोचक का नाम लिखिए। या
किसी एक प्रसिद्ध आलोचक का नाम लिखिए।

उत्तर:– आचार्य रामचंद्र शुक्ल हिंदी के युग–प्रवर्तक आलोचक हैं।

प्रश्न न०4:–  द्विवेदी युग की कलावधि लिखिए । या
‘सरस्वती’ पत्रिका किस युग में प्रकाशित हुई ?

उत्तर :– द्विवेदी युग की कलावधि 1980 से 1920 ई० तक है कलावधि का यह निर्धारण ‘सरस्वती’ पत्रिका के प्रकाशन के आधार पर किया गया है।

यह भी पढ़े UP Board 2021 Class 10'th and 12'th Model Paper

प्रश्न न०5:–  रामचंद्र शुक्ल को गधे की किन दो विधाओं के लेखक में सर्वाधिक सफलता मिली है ?
या शुक्ल युग के सशक्त आलोचक एवं निबंधकार का नाम लिखिए।
उत्तर:– 
आचार्य रामचंद्र शुक्ला (1) आलोचना और (2) निबंध नामक गद्य की दो विधाओं में सर्वाधिक प्रसिद्ध है शुक्ला जी आलोचना और निबंध के अतिरिक्त इतिहास लेखन के लिए भी जाने जाते हैं

प्रश्न न०6:– शुक्ल युग की समय सीमा बताइए।
उत्तर :–
शुक्ल युग की समय–सीमा 1919–1938 ई० तक मानी जाती है।

प्रश्न न०7:–  शुक्लोत्तर युग की समय सीमा बताइए ।
उत्तर:–
  शुक्ल युग के पश्चात् अर्थात् सन् 1938 से सन् 1947 तक के काल को शुक्लोत्तर युग कहा जाता है ।

 
प्रश्न न०8:– शुक्ल युग के दो प्रमुख लेखकों अथवा निबंधकारों के नाम लिखिए ।

उत्तर:– शुक्ल युग के दो प्रमुख लेखक —
1) आचार्य रामचंद्र शुक्ल।  2) बाबू गुलाब राय लेखक निबंधकार है।

प्रश्न न०9:–. शुक्लोत्तर युग के दो प्रमुख गदर लेखकों के नाम एवं उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए। या
शुक्लोत्तर युग के किसी एक साहित्यकार का नाम लिखिए।

उत्तर:– (1) डॉ० नागेंद्र : कृतियां :- i) विचार और अनुभूति, ii) अनुसंधान और आलोचना,  iii) आस्था के चरण,  iv)  अप्रवासी की यात्राएं आदि।
(2) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी : कृतियां :- i) अशोक के फूल,  ii) कुटज,  iii) विचार प्रवाह,   iv) पुनर्नवा आदि।

प्रश्न न०10:– शुक्लोत्तर युग के दो प्रमुख आलोचकों के नाम लिखिए। या
शुक्लोत्तर युग के किसी एक प्रसिद्ध आलोचक के नाम लिखिए।
उत्तर:-
1)आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी तथा 2)पंडित नंददुलारे वाजपेई शुक्लोत्तर युग के दो प्रमुख आलोचक हैं।





Post a Comment

0 Comments