यूपी पंचायत चुनाव :- पंचायती राज निदेशालय की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार को एक फॉर्मूला भेजा गया है. इस पर मंजूरी मिलते ही आरक्षण की नए सिरे से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बता दें कि साल 2015 के पंचायत चुनाव में भी सीटों का आरक्षण नए सिरे से हुआ था.
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां पूरी जोर-शोर से चल रही हैं.और जहां एक ओर वोटर लिस्ट का काम पूरा हो चुका है, वहीं अब चुनाव ड्यूटी को लेकर भी तैयारी तेज रफ़्तार से चल रही है. इतना ही नहीं सभी राजनीतिक पार्टियां भी चुनावी मोड में आ चुकी हैं.
यूपी पंचायत चुनाव 2021 आरक्षण लिस्ट
इस बार सबकी नजर पंचायत इलेक्शन में लागू होने जा रही नए सिरे से आरक्षण व्यवस्था पर टिकी हुई है. इस बार ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों का नए सिरे से आरक्षण होगा. इसके लिए बाकायदा पंचायती राज निदेशालय की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार को एक फॉर्मूला भेजा गया है. इस पर मंजूरी मिलते ही आरक्षण की नए सिरे से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बता दें साल 2015 के पंचायत इलेक्शन में भी सीटों का आरक्षण नए सिरे से हुआ था.
ये है फार्मूला
जानकारी के अनुसार हर Block में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े और सामान्य वर्ग की आबादी अंकित करते हुए ग्राम पंचायतों की सूची वर्णमाला के क्रम में बनाई जाएगी. इसमें sc/st और पिछड़े वर्ग के लिए प्रधानों के आरक्षित पदों की संख्या उस Block पर अलग-अलग पंचायतों में उस वर्ग की आबादी के अनुपात में घटते क्रम में होगी.
सीटों के आरक्षण में फेरबदल
2015 में जो पंचायत Sc/St के लिए आरक्षित थी, उन्हें इस बार Sc/St के लिए आरक्षित नहीं किया जाएगा. इसी तरह अगर 2015 में पंचायत का प्रधान पद OBC के लिए आरक्षित था तो इस बार उसे दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित किया जाएगा. माना जा रहा है कि नए नगरीय निकायों के गठन या सीमा विस्तार का आरक्षण पर असर दिख सकता है. हालांकि, अभी इलेक्शन की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इशारा किया है कि इलेक्शन मार्च-अप्रैल में हो सकते हैं.
पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि पंचायत इलेक्शन समय से कराना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है. अनुमान है कि इलेक्शन मार्च के लास्ट सप्ताह या अप्रैल के पहली सप्ताह में हो पाएंगे. आगे 21-21 दिन की अधिसूचना पर जिला पंचायतों के अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों का इलेक्शन संपन्न कराने का काम किया जाएगा.
जल्द जारी होगी वोटर लिस्ट
पंचायत इलेक्शन में न्यू वोटर बनाने का भी काम पूरा हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही संशोधित वोटर लिस्ट जारी करेगा. 22 जनवरी को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी. अभी आए सभी आवेदनों का अवलोकन किया जा रहा है.

0 Comments