इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूजा के जज्बे को देख क्रिकेटर विराट कोहली की संस्था ने लिया उसका पूरा खर्च उठाने का फैसला लिया हैं ।
Virat Kohli Foundation Video Click here
जयपुर (अनुराग बासिडा) :- पूजा की उम्र 8 साल, रनिंग का जुनून और सिक्स पैक्स एब्स। सपना है 2024 में ओलिंपिक मेडल जीतने का भी जुनून सवार है। यह स्टोरी है इंस्टाग्राम फेम नन्ही सी बच्ची एथलीट पूजा बिश्नोई की। वह इस उम्र में ही सिक्स पैक एब्स बच्ची के खेल के प्रति बहुत जुनून को दर्शाता है। उसका सपना है कि उसे बोल्ट की तरह ‘लाइटनिंग बोल्ट’ जैसी एथलीट बनने का। इस छोटी सी उम्र में सिक्स पैक एब्स बनाने वाली यह हिन्दुस्तान की पहली नन्ही सी बच्ची जो जोधपुर के गांव गुडा-बिश्नोई की रहने वाली हैं।
कोच बच्ची के मामा हैं।
पूजा के मामा श्रवण बिश्नोई ही उस नन्ही बच्ची के कोच हैं। और इस छोटी सी उम्र में सिक्स पैक एब्स बनाने का जो जुनून और रनिंग का जोश उसके मामा ने ही उस बच्ची में जगाया। इंस्टाग्राम पर पूजा के जज्बे को देखकर विराट कोहली फाउंडेशन संस्था ने उसका यात्रा, न्यूट्रिशन, ट्रेनिंग आदि का सभी खर्च उठाने की जिम्मेदारी का फैसला लिया है।
पूजा की उपलब्धियां
{छ:-पैक और एब्स वाली एशिया की पहली सबसे छोटी लड़की पूजा हैं।
{3 किमी दूरी 12:50 मिनट में पूरी कर ली।
{10 किमी की मैराथन 48 मिनट में पूरी की।
रोजाना 8 घंटे प्रैक्टिस करना
पूजा ने 4 साल की उम्र में प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था। और रोज सुबह 3 बजे उठकर प्रैक्टिस करती हैं । 3-4 घंटे की प्रैक्टिस के बाद वह 7 बजे स्कूल जाती हैं। इसके बाद वह शाम को भी रनिंग करती हैं। और रोजाना तकरीब 8 घंटे प्रैक्टिस करती हैं।
पूजा के भाई कुलदीप में भी है अपने बहन की तरह जज्बा हैं कोच व मामा श्रवण बताते हैं, कि पूजा की तरह ही उसके छोटे भाई कुलदीप में भी दौड़ने का जुनून सवार है। दोनों की मां मुझे अंतरराष्ट्रीय एथलीट बनाना चाहती थी लेकिन किसी कारण ऐसा न हो सका। और अब वह अपने बच्चों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करती हैं।




0 Comments