Advertisement

UP Police Constable Exam Answer Key 2020: जेल वार्डर, फायरमैन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की 'Answer Key' जारी, uppbpb.gov.in से करें डाउनलोड

 UP Police Constable Exam Answer Key 2020: उत्तर प्रदेश Police भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ की ओर से 19 और 20 December 2020 को आयोजित हुई जेल वार्डर (Male/Female), फायरमैन एवं आरक्षी घुड़सवार Police सीधी भर्ती-2016 की written Exam की 'Answer Key' जारी कर दी गई है। UP Police Constable भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की website uppbpb.gov.in पर जाकर 'Answer Key' डाउनलोड कर सकते हैं। 


UP-Police-Constable-answer-key

इस संबंध में यूपी पुलिस की website पर जारी Notification अनुसार, 'Answer key' 29-12-2020 को रात्रि 12 बजे तक की website पर उपलब्ध रहेगी। इसलिए अभ्यर्थी समय पर ही इन्हें डाउनलोड कर परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मिलान कर लें। 

Online आपत्ति हेतु link

यदि कोई अभ्यर्थी जारी की गई Answer Key के आधार पर परीक्षा में पूछे गए Question or Answer के विकल्प या Answer Key के संबंध में कोई विसंगति दिखे तो आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी अपना Ragistation Number and Date of Birth से website पर login करना होगा। website पर दिए गए link में 'J' का अर्थ जेल वार्डर है और 'F' का तात्पर्य फायरमैन से है। दिए गए Link पर ही दर्ज कराई गई आपत्ति मान्य होगी। इसलिए अभ्यर्थी इस संबंध भर्ती बोर्ड को कोई पत्र या E-mail न भेजें।

UP Police जेल वार्डर, फायरमैन, सिपाही आंसर की विज्ञप्ति

UP Police की इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20 दिसम्बर को दो पालियों में (10 बजे से 12 बजे एवं 14 बजे से 16 बजे तक) प्रदेश के 10 जिलों आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर तथा वाराणसी के कुल 335 Examination Center में किया गया था।

UP Police की इस भर्ती परीक्षा में 4,08,916 अभ्यर्थियों को भाग लेना था लेकिन सख्ती और Covid-19 के चलते 40 फीसदी से भी कम अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था।

Post a Comment

0 Comments