Advertisement

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी || योगी सरकार की यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की भर्ती की प्रक्रिया शुरू।




 उत्तर प्रदेश में जल्द ही यूपी पुलिस कि 9400 पुलिस उप निरीक्षको की भर्ती होगी । यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड व प्रोन्नति बोर्ड इसके लिए जनवरी में परीक्षा कराने की तैयारी में हैं ।


यूपी पुलिस में 9400उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर चुकी हैं । भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । और अब बस शासन से आगे की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए अनुमति मांगी जा रही है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इसके लिए शासन को गुरुवार को पत्र भेजगा ।



शासन की अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । उन्होंने बताया कि अनुमति हाशिल होने के बाद अभ्यर्थियों से फॉर्म भरने की प्रक्रिया आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन हासिल होने में और उनका परिक्षण में तकरीबन एक महीने का समय लगेगा।


इसके बाद Onlion परीक्षा आयोजित की जाएगी। राज कुमार विश्वकर्मा ने कहां की सब इंस्पेकटर की भर्ती की प्रक्रिया जनवरी माह के पहले सप्ताह में करने कि कोशिश कि जा रही है।


भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने कहां की इसके अलावा उप निरीक्षक (मिनिसटिरियल ) के लगभग 3000 हजार पदों पर और जेल वार्डन और फायर मैन के भी 3000 हजार से भी अधिक पदों की भर्ती की जा रही है । इसमें घुड़सवार पदों कि भर्ती प्रक्रिया भी होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन सभी पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

Post a Comment

0 Comments