UP Board Result 2020 :- कोरोना और लॉकडाउन से गड़बड़ हो गया यूपी बोर्ड का शेड्यूल जून में आ सकता है हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 2020.
कोरोना वायरस के कारण हुई लॉकडाउन से यूपी बोर्ड का पूरा टाईम टेबल बदल गया हैं। नियमावली के अनुसार यूपी बोर्ड के 27 हजार से अधिक स्कूलों में अब तक पढ़ाई शुरू हो जनी चाहिए थी । लेकिन इस समय भारत में जो स्थिति है उसके हिसाब से अभी तक अप्रैल में स्कूल खुलने के चांस कम दिख रहे हैं। नये सत्र 2020-21 के लिए एनसीआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित सभी किताबो का प्रकाशन 21 मार्च तक होना था ।
इसके लिए टेंडर भी भरा जा चुका था । लेकिन अब तक किताबे छप नहीं सकी है । और इस समय सबसे अधिक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट प्रभावित हुआ है। कॉपी की मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक पूरा होना था। लेकिन कोंरोना के कारण 18 मार्च से ही मूल्यांकन रोक दिया गया। समय से कॉपी जांच होने पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 56 लाख से अधिक छात्र - छात्राओं के रिजल्ट 24 अप्रैल तक घोषित होना था। लेकिन वर्तमान में जून से पहले रिजल्ट घोषित होने की स्भावना कम लग रही है। रिजल्ट से ही स्क्रूटनी और इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेन्ट की परीक्षा जुड़ी रहती हैं। इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेन्ट की परीक्षा जुलाई में कराकर 10 अगस्त तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाता था। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए तकरीबन एक महीने का समय दिया जाता था। लेकिन इस वायरस के कारण यह भी पिछड़ना तय है। इस बार यूपी बोर्ड ने पहली बार इंटर वालो को कम्पार्टमेन्ट की सुविधा देने जा रहा हैं। लॉकडाउन होने के कारण 9-11 के अग्रिम पंजीकरण और 10-12 का राजिस्टेशन और परीक्षा फार्म भरवाने में देरी होगी । पिछले साल सितंबर में ये पूरा काम हो गया था। लेकिन इस साल जिस तरह से पढ़ाई और प्रवेश के काम रुकावट हो रहा है उस तरह से पंजीकरण और परीक्षा फार्म के आवेदन बढ़ना निश्चित हो गया है। और ऐसे में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पर प्रभाव पड़ना तय है जिससे विद्यार्थी को परेशानी हो सकता है। यूपी बोर्ड ने इस साल 18 February से ही परीक्षा शुरू कर दिया था। लेकिन अगले साल February में परीक्षा करना मुश्किल होगा क्योंकि जब पाठ्यक्रम ही पूरा नहीं हो पायेगा तो परीक्षा में देरी हो संभव हैं।
इस साल 767 नये स्कूलों की मान्यता भी फंसी ।
लॉकडाउन होने के कारण 2020-21 शैक्षिक सत्र से मान्यता प्राप्त के लिए आवेदन करने वाले 767 स्कूलों का प्रकरण भी इस साल रुक गया है। यूपी बोर्ड ने प्रयागराज,मेरठ, वाराणसी,बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों का प्रस्ताव प्रशासन को लॉकडाउन के बहुत पहले ही भेजा जा चुका था। एक अप्रैल को नया सत्र शुरू होने से पहले इन स्कूलों का मान्यता आदेश ऑनलाइन जारी होने की सम्भावना थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण मान्यता पत्र जारी नहीं किए जा सके । इन सभी स्कूलों के छात्र - छात्राओं को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2020-21 में समिलित होना है।
1 जुलाई से शुरू हो सकता है यूपी बोर्ड का नया सत्र
यूपी बोर्ड 2020-21 का नया सत्र 1 जुलाई से शुरू कर सकता है । यूपी बोर्ड का सत्र 1 अप्रैल से शुरू होने वाला था लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे टाल दिया गया अभी तक शाशन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुआ है कि कब से नया सत्र शुरू होगा लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए बोर्ड अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया है।
0 Comments