Advertisement

हमारे बीच नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, 67 साल की उम्र में मुम्बई में निधन


 कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर आज इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए । बृहस्पतिवार को मुम्बई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली बॉलीवुड के अभिनेता अभिताभ बच्चन ने इसकी सूचना दी ।


ऋषि कपूर का आज निधन ही गया।
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इस सप्ताह बहुत ही बड़ा झटका लगा है अभी बुधवार को एक अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ ।और आज ऋषि कपूर का निधन हो गया। बुधवार को हो ऋषि कपूर को मुम्बई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में भर्ती थे। और वह बृहस्पतिवार को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।  ऋषि कपूर अभी 67 साल के थे । वह कैंसर से पीड़ित थे।
ऋषि कपूर के करीबि, दोस्त और रिश्तेदारो सुपर स्टार अभिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बताया कि
"वो गया ",ऋषि कपूर गए उनका निधन हुआ । "मैं टूट गया हूं।"
कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने अपने भाई ऋषि कपूर की मृत्यु की जानकारी दी। ऋषि कपूर को बुधवार को उनके परिवार ने एच ए एन रिलायंस  अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार की रात ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह और उनके भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के सभी लोग अस्पताल में उपस्थित थे।
कपूर खानदान की ओर से संदेश जारी कर बताया गया कि बृहस्पतिवार को सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर का देहांत हो गया। वो ल्युकेमिया नामक बीमारी से पीड़ित थे और वह दो साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों ने अंतिम दम तक उन्हें बचाने की कोशिश की। पिछले दो साल से जब वह विदेश से दवा कराकर वापस आए थे। तो वह काफी बेहद खुश दिख रहे थे। और वह हर किसी व्यक्ति से मिलना चाहते थे। लेकिन इस बीमारी की वजह से वह ज्यादा दिन तक जीवित न रह सके।
29 अप्रैल दिन बुधवार को हिंदी सिनेमा के अभिनेता इरफान खान को खो दिया। और आज 30 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। एक एक कर के दोनों दिगज अभिनेता आज हमारे बीच नहीं है । फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बुरी खबर है। एक के बाद एक ने इस दुनिया को अलविदा कह गए।
बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर ने अपने परिवार की राह पर चल कर फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई 1973 में फिल्म बाॅबी के साथ ऋषि कपूर ने डेब्यू किया। और तब से लेकर आज तक वह   हर किसी दिलो पर राज किया। हालांकि 1970 में राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि कपूर बाल कलाकार की भूमिका में नजर आ चुके हैं।
बॉलीवुड की सबसे बड़ी फैमली यानी कपूर खानदान में ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। बाॅबी ,  द बाॅडी, प्रेम रोग, 102 नाॅट आॅउट, मुल्क समेत सैकड़ों ऐसी फिल्मों मे थी। उन्होंने सभी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बनाया चाहे वह रोमांस वाले रोल हो या फिर एक्शन  फिल्में हो।

Post a Comment

0 Comments