Advertisement

अदिश और सदिश की परिभाषा

अदिश राशियां (Scalar Quantities)

वे भौतिक राशियां जिन्हें प्रदर्शित करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती हैं; दिशा की नहीं उसे भौतिक राशियां कहते है।जैसे :- द्रव्यमान, दूरी,समय, चाल, दाब,कार्य,ऊर्जा, ताप,शक्ति आदि।


सदिश राशियां ( Vector Quantities)

वे भौतिक राशियां जिन्हें प्रदर्शित करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती हैं उसे सदिश राशियां कहते है।
जैसे :- विस्थापन, वेग,बल,आवेग आदि।


दूरी की परिभाषा (Definitions Of Distance )

गतिमान वस्तु द्वारा किसी समय में तय किए गए पथ की लंबाई को उस वस्तु द्वारा चली गई दूरी कहते हैं।


विस्थापन की परिभाषा (Definitions Of Displacement)

जबकि वस्तु की अंतिम तथा प्रारम्भिक स्थितियों के बीच के अंतर को वस्तु का विस्थापन कहते हैं।


दूरी तथा विस्थापन में अंतर (Different Between  Distance and Displacement)

दूरी

विस्थापन

1. गतिमान वस्तु द्वारा तय किए गए पथ की लंबाई को दूरी कहते हैं।
2. इसमें केवल परिमाण होता है। यह अदिश राशि है।
3. वस्तु द्वारा तय की गई दूरी कभी भी शून्य नहीं होती ।

1. गतिमान वस्तु की अंतिम तथा प्रारम्भिक स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं।
2. इसमें परिमाण और दिशा दोनों होता हैं। यह सदिश राशि है।
3. वस्तु द्वारा तय किया गया विस्थापन शून्य भी हो सकता है।

चाल की परिभाषा ( Definitions Of Speed)

किसी वस्तु द्वारा एकांक समयांतराल में चली गई दूरी को वस्तु की चाल कहते हैं ।

चाल=दूरी/समयांतराल


वेग की परिभाषा (Definitions Of Velocity)

कोई वस्तु द्वारा एकांक समयांतराल में जितनी विस्थापित होती है उसे वस्तु का वेग कहते हैं

वेग= विस्थापन /समयांतराल


चाल तथा वेग में अन्तर (Different Between Speed and velocity)

चाल

वेग

1. किसी वस्तु द्वारा एकांक समयांतराल में चली गई दूरी को वस्तु की चाल कहते हैं ।
2. यह एक अदिश राशि है। इसमें केवल परिमाण होता है, दिशा नहीं ।
3. किसी वस्तु की चाल उसके वेग के परिणाम के बराबर भी हो सकता हैं अथवा अधिक भी।
4. औसत चाल निश्चित होती हैं।

1. किसी वस्तु द्वारा एकांक समयांतराल में विस्थापन को वस्तु  का वेग कहते हैं।
2. यह एक सदिश राशि हैं। इसमें परिमाण और दिशा दोनों होता हैं।
3. किसी वस्तु के वेग का परिणाम चाल से अधिक नहीं हो सकता है।
4. औसत वेग शून्य भी हो सकता है।



त्वरण की परिभाषा (Definitions Of Acceleration)

किसी गतिमान वस्तु के वेग - परिवर्तन की दर को उसे उस वस्तु का त्वरण कहते हैं।


त्वरण = वेग में परिवर्तन/ समयांतराल

👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments